कोई एंट्री फीस नहीं। कोई विज्ञापन नहीं। सिर्फ़ आपका ज्ञान, एक खुला लीडरबोर्ड और वीडियो-वेरिफाइड विजेता।
अगर आपको सामान्य ज्ञान (GK), भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति के सवाल पसंद हैं, तो Ashish Ka Quiz आपके लिए है। ये एक फ्री हिंदी और English क्विज़ प्लेटफॉर्म है, जिसे मुंबई के आशीष गुप्ता ने बनाया है और खुद चलाते हैं।
ज़्यादातर क्विज़ ऐप्स या तो पैसे माँगते हैं या हर सवाल के बीच विज्ञापन दिखाते हैं। AKQ में न एंट्री फीस है, न विज्ञापन। हर सीज़न 10 दिन का होता है, उसमें 1,000 सवाल होते हैं, और टॉप खिलाड़ियों को कैश प्राइज़ मिलता है।
आपका हर जवाब तुरंत स्कोर में जुड़ता है और लीडरबोर्ड सबको दिखता है। पिछले सभी सीज़न्स के नतीजे भी हमेशा के लिए साइट पर रहते हैं।
इनाम से पहले टॉप खिलाड़ियों से वीडियो कॉल पर कुछ सवाल पूछे जाते हैं। जो पास होता है, इनाम उसी को मिलता है। इसीलिए यहाँ नकल से नहीं, ज्ञान से जीत होती है।
अब तक के सीज़न्स में विजेताओं को ₹69,000 से ज़्यादा का कैश इनाम दिया जा चुका है, और ये पूरा पैसा आशीष गुप्ता अपनी जेब से देते हैं।
सवाल हिंदी और English दोनों में मिलते हैं, और हर सवाल के लिए 12 सेकंड मिलते हैं। छात्र हों, नौकरीपेशा हों या गृहिणी, कोई भी फोन या कंप्यूटर से खेल सकता है।
22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक। इसकी थीम जनता ने वोट करके चुनी है: भारत के वीर। स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों से लेकर देश के रक्षकों तक, 1,000 सवाल।
इनाम की रेस में रहने के लिए सीज़न के सभी 1,000 सवाल पूरे करना ज़रूरी है।
हाँ। कोई एंट्री फीस नहीं है और ऐप या वेबसाइट पर कोई विज्ञापन नहीं है। खेलना पूरी तरह फ्री है।
सीज़न के सभी 1,000 सवाल पूरे करने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज़्यादा स्कोर वाले टॉप खिलाड़ियों को वीडियो कॉल पर वेरिफाई किया जाता है। पास होने पर ही इनाम मिलता है।
22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक। 22 से 26 अक्टूबर तक रोज़ दोपहर 12 बजे 200 नए सवाल खुलेंगे।
ashishkaquiz.com पर किसी भी ब्राउज़र में, या Google Play Store से एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड करके।